{"_id":"610e72fb8ebc3ebbb54dd2e7","slug":"byke-rider-looted-jwellery-and-run-away-kanpur-news-knp6447674154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर साफ करने के नाम पर लाखों की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर साफ करने के नाम पर लाखों की टप्पेबाजी
विज्ञापन

- बाइक से आए दो युवक जेवर लेकर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र में कायस्थान मोहल्ले में जेवर साफ करने के नाम पर दो युवक लाखों जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है।
कायस्थान मोहल्ला निवासी बबलू अग्निहोत्री ने बताया वह निर्माण सामग्री का कारोबार करता है। शनिवार सुबह नौ बजे क्षेत्र में तगादे के लिए गया था। घर पर मां प्रेमा देवी व पत्नी अकेली थीं। इसी बीच दो युवक घर पहुंचे और बर्तन, जेवर साफ करने की बात कही। इस पर मां ने पूजा करने वाला कांसे का लोटा साफ करने के लिए दिया। पत्नी ने जेवर भी साफ करने के लिए दे दिए और काम में जुट गई। जेवर साफ कर रहे दोनों युवकों ने गर्म पानी लाने के लिए कहा तो मां अंदर चली गईं। लौटकर आईं तो दोनों गायब थे। जेवर लेकर युवकों के भागते ही मां ने शोर मचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बबलू ने पुलिस को बताया कि टप्पेबाज नीले रंग की बाइक से आए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।