फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   by giving greed to double money An institution cheated women

न मूल धन मिला न ही लोन, दोगुने का लालच देकर हड़पे 1.90 लाख रुपये

Sun, 21 Oct 2018 06:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Oct 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
by giving greed to double money An institution cheated women
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में चार महीने पहले महिला समूह गठित करके दोगुना रुपया दिलाने का लालच देकर एक संस्थान ने 21 महिलाओं का समूह बना दिया। इसके बाद 1.90 लाख हड़प लिए। महिलाओं ने अब थाने में संस्थान के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली के धनौरी गांव निवासी रामपाल प्रजापति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कस्बे के पावर हाउस के पास दयाराम पुत्र देवीदीन रहता है। वह एक जन कल्याण उत्थान महिला शिक्षण सेवा संस्थान चलाता है। बताया दयाराम गांव के रामरतन विश्वकर्मा का रिश्तेदार है। चार माह पहले महिलाओं से समूह के नाम पर 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक जमा करवाए थे। आरोप लगाया कि उन लोगों ने समूह बनाकर बैंक से सभी को एक से 5 लाख रुपये तक का ऋण दिलाने को कहा। सभी से आधार कार्ड, पहचान पत्र और पासबुक मांगी।
विज्ञापन


रामपाल ने बताया एक एनजीओ का खाता नंबर बताकर पांच-पांच हजार रुपये जमा करवाया। पता करने पर खाता एक महिला के नाम निकला है। गांव की लीलावती ने 20 हजार, हीरा ने 15 हजार जमा कराए हैं। इसी तरह गीतारानी, राजेश कुमारी, पार्वती, सरजू, रानी, कौशल्यारानी, लक्ष्मी, आशारानी, आरती, मुन्नी, चंद्रकली, सुमितरानी, लक्ष्मी ने दस हजार, सरोज, शीलारानी, कस्तूरी, नसीम बानो, शबनम, आनंदरानी,  सीमासखी ने पांच हजार रुपये समूह के नाम पर दिए हैं। आरोप लगाया चार माह होने के बाद न ही उनका रुपया मिला और न ही बैंक से लोन। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed