{"_id":"66b138cc8e45774c2b0fbf24","slug":"by-election-for-the-post-of-bdc-member-in-rahatpur-and-niwarikala-today-etawa-news-c-216-1-etw1004-114548-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राहतपुर व निवाड़ीकला में बीडीसी सदस्य पद के लिए उपचुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राहतपुर व निवाड़ीकला में बीडीसी सदस्य पद के लिए उपचुनाव आज
विज्ञापन
फोटो :::07:::
इटावा। मंगलवार को होने वाले पंचायत के उपचुनाव के लिए ब्लॉक महेवा मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी व पर्यवेक्षक राजकुमार सिंह के निर्देशन में कड़ी सुरक्षा के बीच कर्मचारियों को रवाना किया गया।
आज ग्राम राहतपुर में ग्राम प्रधान व निवाड़ीखुर्द-निवाड़ीकला क्षेत्र से बीडीसी सदस्य पद के लिए मतदान होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव पूर्ण रूप से निष्पक्ष व ईमानदारी से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राहतपुर एवं निवाड़ी खुर्द मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में है जबकि निवाड़ीकला स्थित पंचायत घर मतदान केंद्र को अतिसंवेदन शील प्लस श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
बीडीओ सूरज सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार, एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने सभी कार्मिकों को प्रपत्र उपलब्ध करवाए। वहीं सुरक्षा की द्रष्टि से सीओ प्रेम कुमार थापा व थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। (संवाद)