फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Buy new pistol, take birth in Harsha firing

नई पिस्टल खरीदी, हर्ष फायरिंग में ली बच्चे की जान

Sat, 22 Jun 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Buy new pistol, take birth in Harsha firing
अमरसस गांव में घटना के बाद रोता बिलखता मृतक का भाई। - फोटो : UNNAO
अचलगंज (उन्नाव)। दो दिन पहले खरीदकर लाई गई लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग के दौरान मंदिर के बाहर प्रसाद ले रहे बालक के सिर में गोली लग गई। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हत्यारोपी शव को लेकर उसके घर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के अमरसस गांव निवासी नितिन जायसवाल आढ़त का काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही उनका शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत हुआ था। दो दिन पहले नितिन पिस्टल खरीदकर लाया था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गांव के ही कालिका देवी मंदिर में शस्त्र पूजन के बाद नितिन मंदिर से बाहर निकला और फायर करने लगा। इसी दौरान एक गोली पास में ही प्रसाद ले रहे गांव के देवीप्रसाद रैदास के बेटे रंजीत (12) के सिर में पीछे की तरफ से लग गई।
विज्ञापन

रंजीत वहीं गिर पड़ा और जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। नितिन रंजीत का शव लेकर उसके घर पहुंचा और उसके घरवालों को घटना की जानकारी दी। बेटे का शव देख देवीप्रसाद बेहोश होकर गिर गया। बुजुर्ग दादी लक्ष्मी का भी बुराहाल हो गया। घटना की सूचना पर बीघापुर सीओ पवन कुमार और अचलगंज एसओ डीपी सिंह मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद आरोपी नितिन को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि हर्ष फायरिंग और लापरवाही पूर्ण तरीके से शस्त्र लाइसेंस रखने के कारण आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा-भतीजा साथ लाए थे शस्त्र
नितिन जायसवाल के साथ ही उसके ग्राम प्रधान चाचा महेश जायसवाल ने भी रिवाल्वर का लाइसेंस स्वीकृत कराया है। चाचा और भतीजा एक साथ शस्त्र खरीदकर लाए थे। शुक्रवार को दोनों ने सुबह मंदिर में एक साथ अपने शस्त्र की पूजा की थी। चाचा पूजा के बाद प्रसाद वितरण करने लगे और नितिन फायर करने लगा। ग्रामीणों के अनुसार लापरवाही से शस्त्र चलाने से यह हादसा हुआ।
मां की मौत के बाद पिता ने किया था पालन पोषण
रंजीत तीन भाई-बहनों में छोटा था। वह गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था। चार साल पहले मां की मौत के बाद पिता ने ही पालन पोषण किया था। बेटे की मौत से पिता बेहोश हो रहा था। वहीं अन्य भाई-बहन भी रो रोकर बेहाल हैं।
आरोपी ने घटनास्थल पर पड़ा खून धोने का किया प्रयास
पिस्टल से फायर होने के बाद आरोपी नितिन ने घटनास्थल पर पड़ा खून धोने का प्रयास किया, लेकिन वहां पहले से लोगों के खड़े होने से वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया और शव लेकर मृतक के दरवाजे चला गया।

बालक की दादी बटाई पर लिए हैं हत्यारोपी के खेत
हत्यारोपी नितिन के खेत मृतक की दादी व चाचा बटाई पर लिए हैं। हत्यारोपी के घर में प्रधानी, आढ़त सहित शराब का कारोबार होने से बड़े काश्तकार व बड़े व्यापारी में उनकी गिनती होती है। काफी देर तक मामला रफादफा करने की कोशिशें चलती रही, लेकिन बाद में पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed