{"_id":"6049262a90c54a707d00790e","slug":"butterfly-park-will-remind-you-of-karnataka-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक पार्क की याद दिलाएगा कानपुर चिड़ियाघर का तितली पार्क, मई में हो सकता है शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक पार्क की याद दिलाएगा कानपुर चिड़ियाघर का तितली पार्क, मई में हो सकता है शुभारंभ
Thu, 11 Mar 2021 01:37 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़ियाघर में बना तितली पार्क बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क कर्नाटक की तर्ज पर बनाया गया है। पार्क के अंदर के प्राकृतिक दृश्य (पेड़, पौधे व जंगल) वहां की याद दिलाएंगे। पार्क में देश में पाई जाने वाली पांच प्रजातियों की 27 तरह की रंग-बिरंगी तितलियां नजर आएंगी।
पार्क बनाने के लिए 2.57 करोड़ रुपये शासन से साल 2015 में मिले थे। निर्माण शुरू हुआ लेकिन आपसी विवाद के बाद ठप हो गया फिर 2019 में दोबारा शुरू हुआ। अब पार्क बनकर तैयार है। मई माह में इसके खुलने की संभावना है। चिड़ियाघर प्रशासन ने पार्क के निर्माण में देश के अलग-अलग चिड़ियाघरों के तितली पार्कों के सुंदर दृश्यों को लिया है। पार्क में पॉली हाउस चंडीगढ़ की तरह, झरना नैनीताल और छोटी पहाड़ियां व तितली बॉक्स को रायपुर चिड़ियाघर की तर्ज पर बनाया गया है।
तितलियों के रहने का रखा खास ध्यान
कीट वैज्ञानिक नीतू पांडेय ने बताया कि पार्क में बने दो पॉली हाउस के अंदर झरना वातावरण को सही रखने के लिए बनाया गया है क्योंकि ज्यादा गर्मी, सर्दी में तितलियां मरने लगतीं हैं। अंदर का नजारा पूरी तरह से प्राकृतिक है। निर्माण में लकड़ी का ज्यादा प्रयोग किया गया है। इसके साथ एक थैच हाउस बनाया गया जहां पर ट्रिप में घूमने आए बच्चों को बैठाकर तितलियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
ये तितलियां दिखेंगी
लेमन पैंसी, पेंटेड लेडी, प्लेन टिगर, ब्लू पैंसी, चॉकलेट पैंसी, कॉमन बैरन, कॉमन जेजेबेल, कैबेज व्हाइट, कॉमन इमीग्रांट, कॉमन मोरमोन, लाइन बटर फ्लाई, इंडियन प्लान बोब, स्माल ब्रांडेड स्वीफ्ट, कॉमन पिरट, डार्क ग्रास ब्लू, पी ब्लू आदि तितलियां दिखेंगी।