फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   busness

70 हजारी हुई चांदी, सोना और तना

Fri, 07 Aug 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
busness
कानपुर। सोने और चांदी के भाव में बृहस्पतिवार को भी तेजी बरकरार रही। एक दिन में 1500 रुपये प्रति किलो उछलकर चांदी 70 हजारी बन गई। 22 अप्रैल 2011 को चांदी इसी स्तर पर थी। सोने का भाव भी 500 रुपये तनकर 57200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बीते एक सप्ताह में चांदी 7750 रुपये किलो महंगी हुई है। इन दोनों धातुओं के भाव में आगे भी तेजी का अनुमान है।
विज्ञापन

इस वर्ष जुलाई की शुरुआत से ही सोना-चांदी के भाव घोड़े पर सवार हैं। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि विश्व के अलग-अलग देशों के बैंकों की ओर से सोने-चांदी की खरीद और कोरोना संकट के चलते भाव रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि बैंकों की ब्याज दरें कम होती जा रही हैं। जिसके चलते निवेशक तेजी से निवेश कर रहे हैं। इस कारण भी भावों में उछाल है। आगे भी तेजी की संभावना है।
विज्ञापन

सोने-चांदी के भाव
27 जुलाई 53250 63000
28 जुलाई 53600 63500
29 जुलाई 546000 64300
30 जुलाई 54700 62250
31 जुलाई 55200 63800
4 अगस्त 55600 64350
5 अगस्त 56700 68500
6 अगस्त 57200 70000
-------------------
नोट: सोने का भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed