{"_id":"696bebbf1d543737f308b732","slug":"businessmans-accident-insurance-cover-starts-with-gst-registration-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136998-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीएसटी पंजीकरण से शुरू हो जाता कारोबारी का दुर्घटना बीमा कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीएसटी पंजीकरण से शुरू हो जाता कारोबारी का दुर्घटना बीमा कवर
Sun, 18 Jan 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील सभागार में शनिवार शाम व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्य कर ज्वाइंट कमिश्नर देवेंद्र सिंह ने कहा कि कारोबारियों को अनिवार्य रूप से जीएसटी पंजीयन कराना चाहिए। इससे दुर्घटना बीमा कवर शुरू हो जाता है।
डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से जीएसटी सुधारों एवं विभागीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। साथ ही सुझावों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया। कहा कि शासन का उद्देश्य व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।
जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अमित अग्रवाल एवं एल सिंह ने पंजीयन से लाभ, रिटर्न फाइलिंग, जीएसटी 2.0 सुधारों पर चर्चा, समाधान योजना, टीडीएस/टीसीएस संबंधी रिटर्न फाइलिंग आदि की जानकारी दी। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री नीरज मिश्रा ने कहा कि वार्षिक रिटर्न की मियाद तीन वर्ष के बजाय एक वर्ष की जाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने कहा कि व्यापारी बंधु अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं इसलिए हर पंजीकृत व्यापारी को फ्री स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए। छोटे व्यापारियों की सुलभता व जागरूकता के लिए शिविर की संख्या बढ़ाई जाए। छोटे कस्बों तक शिविर लगवाए जाए। यहां एडीएम दुष्यंत कुमार, व्यापारी नेता पीयूष कौशल, अमर यादव, प्रकाश वर्मा, अजय बाजपेई, नीतेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, हरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।