फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman's wife and son missing for four days

कारोबारी की पत्नी और बेटा 4 दिन से लापता, पति बोला-'पुलिस न जाने क्यों टरका रही'

Fri, 26 Oct 2018 05:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Businessman's wife and son missing for four days
डेमो पिक
फतेहपुर के एक कारोबारी की पत्नी व बेटा चार दिन से लापता हैं। उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला निवासी नरेश अवस्थी उर्फ विकास की सात साल पहले थरियांव के रामपुर की छाया देवी से शादी हुई थी।
विज्ञापन


एक बेटा श्रेयांश है। नरेश मेडिकल स्टोर संचालक हैं। नरेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी 22 अक्तूबर को मकान मालकिन को कमरे को चाभी देकर गई थी। उसे बच्चे को स्कूल छोड़ना और दूसरे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद घर लौटना था। वह दोपहर को घर खाना खाने पहुंचा। पत्नी को न देख मोबाइल नंबर मिलाया। एक बार पूरी घंटी जाने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद वह बच्चे को लेने स्कूल पहुंचा। स्कूल में बच्चे के न आने का पता लगा। तभी से उसे चिंता सताने लगी। पत्नी को अपनी सहेली की गोदभराई में जाना था। वह वहां भी नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


आसपास व रिश्तेदारों के घरों में तलाश किया। पता न लगने पर कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस न जाने क्यों उसे टरका रही है। उसकी पत्नी व बेटा के साथ किसी तरह की अनहोनी हो सकती है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की खोजबीन कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed