फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman's son was freed in Police encounter

हरदोईः अपहरणकर्ताओं और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक घायल

Sat, 02 Mar 2019 11:23 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Businessman's son was freed in Police encounter
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
21 फरवरी को शाहजहांपुर से फिरौती के लिए मिठाई कारोबारी के पुत्र का अपहरण करने वाले शातिरों से हरदोई और शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त टीम की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। घायल शातिर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शातिरों के कब्जे से मिठाई कारोबारी के पुत्र को भी सकुशल छुड़ा लिया। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिन्नौर निवासी खुशीराम की मिठाई की दुकान सदर बाजार में संजय स्वीट्स हाउस के नाम से है। दुकान पर खुशीराम के साथ उनका पुत्र विपिन (22) भी बैठता है। बीती 21 फरवरी को दो लोग विपिन को मिठाई का ठेका दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे और फिर उसे बंधक बना लिया था।
विज्ञापन

खुशीराम ने 22 फरवरी को विपिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट शाहजहांपुर की सदर कोतवाली में लिखवाई थी। 24 फरवरी को विपिन के मोबाइल से ही अपहर्ताओं ने खुशीराम को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसकी सूचना खुशीराम ने पुलिस को दी। इसके बाद से ही शाहजहांपुर पुलिस अपहर्ताओं को पकडने और विपिन को सकुशल छुड़ाने की कवायद कर रही थी।

 

विपिन के अपहरण की सूचना शाहजहांपुर पुलिस ने सभी पड़ोसी जनपदों को भी दी थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी की माने तो शाहजहांपुर पुलिस के साथ ही हरदोई की सर्विलांस सेल को भी यह इनपुट मिला था कि अपहर्ताओं ने पिछले दो दिन से विपिन को माधौगंज थाना क्षेत्र के बढनवा में बबूल के जंगलों में रखा गया है। शनिवार शाम शाहजहांपुर पुलिस, माधौगंज और मल्लावां कोतवाली की पुलिस ने सर्विलांस सेल से मिले इनपुट के आधार पर बढनवा जंगल को घेर लिया।

 

इसी दौरान अपहर्ताओं ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी पकड़े गए। एसपी ने बताया कि पूछताछ में गोली लगने से घायल शातिर ने धर्मपाल पुत्र मकरंद निवासी ग्राम गहरपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर बताया है। पकड़े गए साथी जागेश्वर पुत्र चोखे लाल निवासी ग्वारी थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहांपुर और अवधेश पुत्र जगदेव निवासी बसभेरिया थाना मझिला जनपद हरदोई हैं। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीनों के विरुद्ध अलग-अलग मामले कई थानों में दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed