फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessman murdered in chitrakoot

कुंभ स्नान के लिए गया था व्यापारी फिर आई मौत की खबर, घर में मच गया कोहराम

Mon, 04 Mar 2019 07:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
businessman murdered in chitrakoot
डेमो

महोबा के कबरई कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी व्यापारी की चित्रकूट में गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनते ही परिवार के सारे लोग चित्रकूट पहुंच गए। परिजनों ने घर में काम करने वाली नौकरानी व उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कबरई पुलिस ने पूछताछ के लिए कस्बे के एक युवक को हिरासत लिया है। कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विजय पाराशर (36) पुत्र बिंदादीन पाराशर के यहां मृत्युंजय तिवारी पोकलैंड मशीन चलाता है। मृत्युंजय की पत्नी सरिता तिवारी विजय पाराशर के यहां घरेलू काम करती थी।
विज्ञापन


 

चित्रकूट में गोली मारकर हुई हत्या

रविवार को तड़के सुबह बिंदादीन पाराशर अपने परिवार के साथ नौकरानी सरिता तिवारी को भी कुंभ स्नान करने ले गए थे। जहां पर बिंदादीन पाराशर प्रयागराज में रुक गया। उसका बेटा विजय पाराशर परिवार के साथ चित्रकूट आग गए।

रविवार की रात  सभी लोग चित्रकूट के एक होटल में रुक गए। रविवार की रात को किसी ने फोन कर विजय पाराशर को बुलाया और बेढ़ी पुलिया चित्रकूट के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी खबर आते ही मृतक के घर में गमगीन माहौल हो गया है। सारा दिन घर आने-जाने वालों का तांता लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed