फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman have poisin including the family

कारोबारी ने परिवार सहित जहर खाया

Mon, 28 Sep 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Businessman have poisin  including the family
बिठूर में एक वकील और कोतवाली के दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर कारोबारी चंद्रकात गुप्ता ने शनिवार रात खीर में जहरीला पदार्थ मिलाकर खुद खाने के साथ ही परिवार के लोगों को भी खिला दिया। दंपति, बेटा और कारोबारी की बहन को गंभीर हालत में कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी के तहरीर देने पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चप्पल कारोबारी चंद्रकांत गुप्ता बिठूर के बैकुंठपुर गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी अमिता, बेटा शिवांश (5), कारोबारी की बहन रेखा और भाई सूर्यांश हैं।
विज्ञापन


सूर्यांश ने बताया कि शनिवार रात वह गणेश महोत्सव में गए थे। करीब 12 बजे लौटे तो घर में सभी अचेत पड़े थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए। तब सबको कल्याणपुर के रक्षा हास्पिटल ले जाया गया। पुलिस को खबर नहीं दी गई। हालांकि मौके पर चंद्रकांत का लिखा एक पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के मुताबिक चंद्रकांत का वकील प्रभात श्रीवास्तव से भूमि विवाद चल रहा है। 25 अगस्त को कचहरी में वकील ने मारपीट कर उनसे 40 हजार रुपये छीन लिए और 2.71 लाख रुपये का चेक एक शख्स के नाम ेजबरदस्ती भरवा लिया। चंद्रकांत ने 27 अगस्त को थाने में शिकायत की।

सुनवाई न होने पर पहली सितंबर को आईजी को प्रार्थना पत्र दिया। लौटने पर वकील ने धमकी दी। 3 सितंबर को चंद्रकांत ने दोबारा शिकायत की, तो भी कार्रवाई नहीं हुई। चंद्रकांत के मुताबिक इसके बाद से एक्सीडेंट कराकर मार डालने की धमकी दी जाने लगी। अब तीन दिनों से पांच लाख रुपये मांगे जा रहे हैं।

चंद्रकांत ने दरोगा सुदीप वर्मा पर आरोप लगाया है कि वे एफआईआर दर्ज होने की धमकी दे रहे हैं कि जेल जाना है या नहीं, तय कर लो। वकील और दरोगा की धमकी से वे डिप्रेशन में हैं। उनके सामने परिवार के साथ मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इधर कोतवाली इंस्पेक्टर हरिराम वर्मा का कहना है कि चंद्रकांत की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

चंद्रकांत के खिलाफ वकील प्रभात श्रीवास्तव की ओर से एफआईआर दर्ज है। वकील के साथ कचहरी में मारपीट हुई है। सब कुछ कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। फिर भी चंद्रकांत तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
-संजय मिश्र, इंस्पेक्टर बिठूर

एसएसपी के आदेश पर चंद्रकांत पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। शारदा नगर के वकील प्रभात श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने महाराजपुर के किशनपुर गांव निवासी राम खिलावन और उनके भाई नौबस्ता निवासी पुत्ती लाल से जमीन का एग्रीमेंट कराया। इसके बाद चंद्रकांत ने पुत्तीलाल और रामखिलावन से मिलीभगत कर उनके साथ धोखाधड़ी की कोशिश की। चंद्रकांत ने अपनी पहचान के श्रीनाथ गुप्ता को जमीन बेचने के लिए दोनों भाइयों को राजी कर लिया। इस मामले की विवेचना चल रही है। शनिवार को चंद्रकांत को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था। चंद्रकांत के आरोप निराधार हैं।

-सुदीप वर्मा, सब इंस्पेक्टर कोतवाली

मामला ध्यान में नहीं है। यदि शिकायत आई होगी तो एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए होंगे। चंद्रकांत अगर कोई प्रार्थना पत्र देंगे तो कार्रवाई कराई की जाएगी। -आशुतोष पांडेय, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed