फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessman committed suicide by writing a five-page suicide note in Kanpur

UP: 'दोनों भाइयों ने मेरे साथ विश्वासघात किया, मेरे कारण मेरा दोस्त', व्यापारी ने पांच पेज का नोट लिख दी जान

Tue, 17 Feb 2026 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Feb 2026 01:19 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में एक व्यापारी ने खुदकुशी कर ली। व्यापारी ने सगे भाइयों पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। घटना से तीन दिन पहले व्यापारी ने सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें बताया कि वह एक साल से परेशान था।

विज्ञापन
businessman committed suicide by writing a five-page suicide note in Kanpur
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर के काकादेव थाना इलाके के शास्त्री नगर मतैय्यापुरवा में पुराने वाहनों की खरीद फरोख्त करने वाले व्यापारी रवि यादव (38) ने सोमवार दोपहर तीन बजे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मृतक की जेब से पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला। व्यापारी ने साझीदार दो सगे भाइयों पर 15 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रवि यादव अपने बड़े भाई अंबिका, पंकज के साथ दोपहिया समेत कार, पिकअप, लोडर आदि वाहनों को कमीशन पर खरीदने बेचने का व्यापार करते थे। परिवार में पत्नी दीपिका, मां मानती, दो बेटे अक्षय व दिव्यांश हैं। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दोनों भाइयों ने रवि के एक दोस्त को भी फांसा है। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट जांच के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों भाइयों ने मेरे साथ विश्वासघात किया...
घटना से तीन दिन पहले रवि ने सुसाइड नोट लिखा कि एक साल से परेशान था। लिखा कि बीते साल जनवरी में दोनों भाइयों को अपनी रजिस्ट्री गिरवी रखकर नकद 10 लाख रुपये दिए थे। भाइयों ने कहा था कि वह दोनों मिलकर गाड़ी उठाएंगे और जो बचेगा आधा-आधा बांट लेंगे। 

दोनों भाइयों ने मिलकर उसके दोस्त रवि कुमार के नाम पर कार फाइनेंस कराई और उसके फाइनेंस का पैसा अपने खाते में मंगवाकर हड़प लिया। इससे वह पूरी तरह बर्बाद हो गया। दोस्त रवि पर भी लोन हो गया। 
 

आरोपी भाइयों ने बड़े भाई अंबिका की गाड़ी पर भी लोन करा लिया जिससे उनका पैसा भी नहीं मिला। दोनों ने मेरे साथ विश्वासघात किया है...। मेरी वजह से मेरा दोस्त भी फंस गया। मैं चाहता हूं कि मेरे जाने के बाद दोनों भाइयों को सजा मिलनी चाहिए। मेरे दोस्त को बैंक के कर्ज से मुक्त किया जाए जिसका पैसा युवराज के पास है। 

 

मेरा पैसा घरवालों को वापस कर दिया जाए जिसकी वजह से घर में रोज झगड़ा होता है। मेरे ऊपर लोगों का कर्जा हो गया है। लोग घर आकर धमकाते हैं जिससे जीना दुश्वार हो गया है। मैं मरना नहीं चाहता था। मैं अपने आपका सामना नहीं कर पा रहा हूं...।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed