फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessman attempted to cut his wrists seven times with knife then hanged himself in Kanpur

UP: 'पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी बड़ी गलती..', दो पेज के नोट में लिखीं ये बातें; नस काटी, फिर फंदा लगाकर दी जान

Wed, 24 Dec 2025 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Dec 2025 08:37 AM IST
सार

कानपुर में व्यापारी ने चाकू से सात बार नस काटने की कोशिश की, फिर फंदा लगाकर जान दे दी। व्यापारी ने खुदकुशी से पहले दो पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट बरामद किया है। व्यापारी ने व्यापार में अपने पार्टनर को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
businessman attempted to cut his wrists seven times with knife then hanged himself in Kanpur
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर के बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी डी ब्लॉक में सोलर पैनल रूफ फिटिंग का व्यापार करने वाले ओमेंद्र सिंह (46) ने सोमवार रात सात बार चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की फिर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने व्यापारी के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें व्यापार में पार्टनर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर देहात के थाना बरौर के ग्राम मदनपुर निवासी ओमेंद्र सिंह की पत्नी अंजना सचान हैलट में स्टाफ नर्स हैं। उनके दो बेटे मार्तदंड और मांडव हैं। नोएडा में प्राइवेट नौकरी करने वाले ओमेंद्र के बड़े भाई उदय सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से व्यवसायिक पार्टनर भाई के साथ
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर रहा था। 

जानकारी होने पर भाई का उससे विवाद हुआ था। इसके बाद से भाई काफी तनाव में था। सोमवार रात करीब नौ बजे ओमेंद्र घर आया और दूसरे तल पर बने कमरे में चला गया। उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य प्रथम तल पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले उसने अपने हाथ की कलाई पर चाकू से कई वार किए। इससे फर्श पर खून की छींटे फैल गई। इसके बाद उसने पंखे से मफलर का फंदा बनाकर उससे लटक जान दे दी। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के घर दबिश दी गई है लेकिन वह भाग निकला। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 

पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी बड़ी गलती... योगी जी न्याय दिलाना...
मेरी मौत का जिम्मेदार दामोदरनगर का रहने वाला मेरे व्यापार में पार्टनर है। मेरा सोलर का काम करना... पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। माननीय योगी जी... मेरे मरने के बाद मेरे परिवार को कतई परेशान न किया जाए विनम्न निवेदन है...। 

आप बेहद न्याय प्रिय हैं... मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैंने जीवन में कोई काम ऐसा नहीं किया जो गलत हो। जीवन भर ईमानदार रहा इससे मेरा यह हाल हुआ... दो पन्ने के सुसाइड नोट में ओमेंद्र ने अपने पार्टनर को ही अपनी मौत का दोषी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed