{"_id":"5d1788fa8ebc3e3cbf2e8344","slug":"business-man-play-10-lakhs-satta-on-world-cup-cricket-and-lost-his-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लेकर वर्ल्ड कप क्रिकेट में व्यापारी ने खेला 10 लाख का सट्टा, जब मिली हार तो खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज लेकर वर्ल्ड कप क्रिकेट में व्यापारी ने खेला 10 लाख का सट्टा, जब मिली हार तो खा लिया जहर
Sat, 29 Jun 2019 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट वर्ल्ड कप
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप क्रिकेट में 10 लाख रुपये सट्टे में हारने पर शुक्रवार देर रात फुटकर गल्ला व्यापारी ने जहर खा लिया। उपचार के लिए झांसी ले जाते समय शनिवार तड़के रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
परिजनाें ने भी स्वीकार किया कि क्रिकेट में सट्टे लगाने के दौरान लाखों की रकम हारने पर खुदकुशी की है। नगर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी मोहित उर्फ गिरीश (36) पुत्र अनिल गुप्ता कस्बे में फुटकर गल्ला खरीद का काम करते थे। मोहित अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं।

आईपीएल में सट्टा हारने पर भी जान देने की कोशिश की थी
शुक्रवार रात मोहित खाना खाकर कमरे में चले गए। रात करीब दो बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने पहले राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। तड़के चार बजे झांसी ले जाते समय रास्ते में मोहित ने दम तोड़ दिया। पिता अनिल ने बताया कि मोहित को क्रिकेट के सट्टे की लत लग गई थी।
वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान करीब 10 लाख रुपये की रकम लोगों से कर्ज लेकर हार गया था। सट्टा खिलाने वाले वसूली का दबाव बना रहे थे। बताया कि पिछले साल भी आईपीएल के दौरान 15 लाख रुपये हारने पर जहरीला पदार्थ खा लिया था, पर तब उसकी जान बच गई थी। उधर, कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने खुदकुशी की वजह मानसिक स्थित खराब होना बताया है।