फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Buses operated on Etawah and Jhansi Highway

Kanpur News: इटावा और झांसी हाईवे पर बसों का हुआ संचालन

Thu, 04 Jan 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Buses operated on Etawah and Jhansi Highway
कानपुर देहात। हिट एंड रन कानून के विरोध के चलते दो दिन से वाहन नहीं चल रहे थे। गृह मंत्रालय की ओर से कानून पर रोक लगाने की सूचना पर बुधवार सड़कों पर वाहनों का संचालन दिखा। इटावा, झांसी रूट पर रोडवेज और सीएनजी बस का संचालन शुरू तो दैनिक यात्रियों के साथ लंबी दूरी का सफर तय करने वालों को काफी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर से कानपुर के लिए सीएनजी बसे चलती हैं। यहां से सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। दो दिन से परेशान लोग बुधवार की सुबह बसाें का संचालन देख राहत महसूस की। अकबरपुर निवासी सुमित तिवारी ने बताया कि सुबह आठ बजे सीएनजी बस में बैठकर कानपुर नौबस्ता गए। उन्होंने बताया कि दो दिन से बस का संचालन न होने की वजह से बाइक से कानपुर जाना पड़ा था। इसी तरह अशोक नगर निवासी शिवराम सिंह ने बताया कि दो दिन बस न चलने की वजह से ड्यूटी पर नहीं गए। बुधवार को सीएनजी बस चली तो कानपुर नगर पहुंचे। इसी तरह कानपुर नगर बर्रा निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि अकबरपुर के एक बाइक शोरूम में काम करते हैं। दो दिन से कानपुर से अकबरपुर के बीच बस नहीं चली तो बाइक से आना पड़ा था। इसी तरह कानपुर-झांसी हाईवे में माती डिपो के सामने स्टैंड पर खड़े झांसी के मोठ निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह जैनपुर की फैक्टरी में काम करते हैं। दो दिन से बस न संचालित होने से घर नहीं जा पाए। इससे घर वाले परेशान थे। बुधवार को बसों का संचालन शुरू हुआ तो वह छुट्टी लेकर घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

---
ऑटो का संचालन समय से दफ्तर पहुंचे लोग
चालकों की हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ नजर आया। अकबरपुर, रनियां, सरवनखेड़ा, मूसानगर, गजनेर, झींझक, डेरापुर, राजपुर में ऑटो नहीं चल रहे थे। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। पिछले दो दिन से जिला मुख्यालय के दफ्तरों में सन्नाटा जैसा माहौल था। कर्मचारी वाहन न चलने के कारण समय से नहीं पहुंच पा रहे थे। इधर कुछ कर्मचारियों ने छुट्टियां ले रखीं थी। बुधवार को माती आने जाने के लिए ऑटो चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed