फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Buses did not stop on the highway, women passengers are upset

Kanpur News: हाईवे पर नहीं रुकीबसें, महिला यात्री परेशान

Sat, 09 Aug 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Buses did not stop on the highway, women passengers are upset
बकेवर/जसवंतनगर। बस चालकों की मनमानी ने महिला यात्रियों को परेशान किया। कई रोडवेज बसें हाईवे पर बिना रुके ही निकल गई हैं। कई-कई घंटों तक इंतजार करने के बाद महिलाओं को ऑटो और अन्य डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। कई महिलाएं नियत समय से अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच सकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बकेवर और जसवंतनगर ओवरब्रिज के पास, मुख्य चौराहा सहित अन्य चौराहों पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। दोनों जगह से बसें अंडरपास के नीचे आए बिना ऊपर से ही दिनभर निकलती रहीं। ऐसे में यात्रियों को दोनों कस्बों में एक से डेढ़ किलोमीटर तक कस्बों से ओवरब्रिज तक जाना पड़ा। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस के इंतजार में खड़ी महिला यात्री रजनी ने बताया कि औरैया राखी बांधने जाना है लेकिन एक घंटे से कोई बस रुक ही नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed