{"_id":"5dc0700b8ebc3e93c734dd3a","slug":"bus-overturned-in-ghatampur-injuring-20-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी बस पलटी, सड़क हादसे में 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी बस पलटी, सड़क हादसे में 20 लोग घायल
Tue, 05 Nov 2019 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर में बरातियों से भरी एक बस के पलट जाने से 20 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बस पलटने से अलाउद्दीन, स्वेद आलम, अब्दुल रज्जाक, बस चालक अकरम, नईम अली, रमजान, मो.असगर, रामू, मो.अहमद, समद, सद्दाम और खलील सहित 20 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
कुंवरपुर बिंदकी (फतेहपुर) निवासी नसीर के बेटे की बारात बनीपारा कानपुर देहात जा रही थी। रास्ते में हथेही मोड़ पर खड्ड में बस पलट गई। गजनेर थाने की पुलिस और हथेही गांव के लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी गजनेर कानपुर देहात भिजवाया।
विज्ञापन
वहां से गंभीर घायल देर रात जिला अस्पताल रेफर किए गए। इधर, घाटमपुर पुलिस के पास इस हादसे की खबर देर रात आई। खड्ड में पलटी बस को निकलवाने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।
विज्ञापन