फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Burglars million jewelery and cash flown

चोरों ने बीस लाख के जेवर और नकदी उड़ाए

Sat, 16 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sat, 16 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Burglars million jewelery and cash flown
 गांव सुजानपुर में गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोलकर एक घर से बीस लाख रुपये के जेवर, नकदी पार कर दिया।  घटना के समय घर वाले छत पर सो रहे थे। देर रात बूंदाबांदी होने पर जब नीचे आए तो नजारा देखकर सभी भौचक्के रह गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली शिवली के बाघपुर पुलिस चौकी के गांव सुजानपुर में बीती रात चोरों ने विक्रमादित्य मिश्रा (70) के घर पर धावा बोल दिया। विक्रमादित्य  मिश्रा दूरसंचार विभाग  से सेवानिवृत्त हैं। 
विज्ञापन


गर्मी के चलते विक्रमादित्य पत्नी सिद्दन देवी, बहू प्रतिमा मिश्रा, बेटा प्रशांत और नातिन मेधावी को लेकर छत पर सोने चले गए। विक्रमादित्य मिश्रा ने बताया कि चोर किसी तरह से जीने से होकर घर के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कमरों में लगे ताले तोड़कर अलमारियों व बक्सों में रखा जेवर निकाल लिया। मकान बनवाने के लिए रखी करीब चार लाख की नकदी भी उठा ले गए। बेटे प्रशांत मिश्रा ने बताया कि रात में करीब 3.45 पर एकाएक बूंदाबांदी होने पर वह लोग नीचे उतरे तो नीचे का नजारा देखकर सन्न रह गए। 


कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। चोर सामने वाला मुख्य दरवाजा खोलकर भाग निकले थे। पुलिस सूचना पर पहुंची और बदमाशों की तलाश आसपास की। विक्रमादित्य मिश्रा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है। एसआई हंसराज ने कहा कि मामले को दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed