फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bullying of the Vice President of SP Student Assembly, vandalism and assault by entering the shop

सपा छात्र सभा उपाध्यक्ष की गुंडई: दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, पुलिस ने दर्ज कर दी क्रॉस एफआईआर

Tue, 17 May 2022 10:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 May 2022 10:20 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी छात्र सभा के उपाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी उर्फ इमरान टैंकर की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वारदात 11 अप्रैल को हुई थी, जबकि केस 24 अप्रैल को दर्ज हुआ। इतना ही नहीं नौबस्ता पुलिस ने खेल भी किया, जिसके तहत लूट में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी। 
 

विज्ञापन
Bullying of the Vice President of SP Student Assembly, vandalism and assault by entering the shop
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस के कारखास सपा छात्र सभा उपाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी उर्फ इमरान टैंकर की गुंडई का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह अपने साथियों संग मेडिकल स्टोर में घुस कर मारपीट और तोड़फोड़ करते दिख रहा है। घटना एक महीने पुरानी है। हैरानी की बात ये है कि नौबस्ता पुलिस ने मामले में पीड़ित पर भी लूट की धारा में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी।

विज्ञापन

नौबस्ता मछरिया निवासी जलाल अंसारी इलाके मेडिकल स्टोर संचालक हैं। जलाल के मुताबिक 11 अप्रैल की शाम इमरान अपने आधा दर्जन साथियों संग दुकान पर आया।
रंगदारी मांगी, जिसके विरोध में वारदात को अंजाम दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

पुलिस ने इमरान समेत अन्य आरोपियों पर रंगदारी, बवाल, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज की थी। मारपीट व तोड़फोड़ का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चूंकि इमरान स्थानीय पुलिस का कारखास है, लिहाजा पुलिस ने टैंकर की ओर से भी जलाल अंसारी व उनके दो बेटों पर मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन

सवाल उठता है कि जब इमरान खुद मेडिकल स्टोर में घुस कर मारपीट कर रहा है, तो उसके साथ लूट कैसे हो गई। लोगों का कहना है कि पुलिस ने जलाल अंसारी पर दबाव बनाने के लिए रिपोर्ट दर्ज की थी।
 

मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज है। विवेचना की जा रही है। जो साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -विकास कुमार पांडेय, एसीपी गोविंद नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed