फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullying of bullies in land dispute in Hardoi, first uprooted the hand pump and then beheaded the old man

Hardoi: जमीनी विवाद में दबंगों की दबंगई, पहले हैंडपंप उखाड़कर फेंका...फिर बुजुर्ग का सिर फोड़ा, जांच शुरू

Thu, 27 Apr 2023 05:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Apr 2023 05:18 PM IST
सार

Hardoi Crime: बघौली थाना क्षेत्र में जमीन के झगड़े में दबंगों ने हदें पार कर दीं। हमलावरों ने पहले हैंडपंप उखाड़कर फेंका और फिर बुर्जुग का सिर फोड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Bullying of bullies in land dispute in Hardoi, first uprooted the hand pump and then beheaded the old man
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जमीनी झगड़े के चलते हमलावरों ने हैंडपंप उखाड़ कर फेंक दिया। इसके बाद बुजुर्ग के ऊपर हमला करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में तहरीर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह बघौली थाने के रोहापार गांव निवासी विजयपाल (60) को गांव के ही तीन हमलावरों ने लाठी-डंडो से हमला करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। इस तरह दिनदहाड़े हमला होने की खबर से लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच हमलावर जान-माल की धमकी देते हुए भाग निकले। विजयपाल ने पुलिस को तहरीर दी। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए सीएचसी कछौना भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि विजयपाल और हमलावरों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले- तहरीर मिली है, जांच चल रही है
उसी जमीन पर हैंडपंप लगा हुआ था।  हमलावरों ने पहले उसे उखाड़ कर फेंक दिया। उसी का विरोध करने पर पहुंचे बुजुर्ग विजयपाल के ऊपर हमला किया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed