फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bullion trader robbed of Rs 12.40 lakh, four robbers arrested in police encounter, admitted to hospital

Unnao: सराफा व्यापारी से हुई थी 12.40 लाख की लूट, पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

Sat, 05 Oct 2024 12:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 12:13 PM IST
सार

Unnao News: सदर कोतवाली क्षेत्र में सराफा व्यापारी लूटकांड के चार लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक लुटेरे के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bullion trader robbed of Rs 12.40 lakh, four robbers arrested in police encounter, admitted to hospital
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में स्कूटी सवार सराफा व्यापारी के साथ शुक्रवार रात हुई 12.40 लाख की लूट का पुलिस ने पांच घंटे में खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट में शामिल तीन अन्य लुटेरों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है। लुटेरों के पास से लूटी हुई ज्वेलरी, दो बाइक तमंचा और पीड़ित की स्कूटी बरामद हुई है।

विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी राजेपुर निवासी सराफा व्यापारी दिनेशचंद्र अपने बेटे विमल के साथ शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे दुकान बंदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सदर कोतवाली के पास पहले से खड़े लुटेरों ने उन्हें रुकवाया था। तभी पीछे से दो और लुटेरे बाइक से आए थे और पिता-पुत्र से मारपीट करने के बाद उनकी स्कूटी, बैग में रहा चार लाख कीमत का 50 ग्राम सोने का सामान,  7.60 लाख कीमत की आठ किलो चांदी के जेवर और बिक्री के 40,000 हजार लूटकर भाग निकले थे।

विज्ञापन



चार युवकों की बाहर से आने की सूचना मिली
मामले में खुलासे के लिए एसओजी, सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा के साथ दो अन्य टीमें लगाई गई थीं। सीसीटीवी में लुटेरे कांशीराम से होते हुए दही चौकी से हाईवे जाने वाले रास्ते की ओर जाते नजर आए थे। पुलिस को पीड़ित की स्कूटी रात में ही कांशीराम कॉलोनी जाने वाले रास्ते में पड़ी मिली थी। पुलिस लुटेरों की तलाश कर ही रही थी  तभी अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में रात करीब एक बजे गश्त कर रहे ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने कानपुर और लखनऊ नंबर की बाइक खड़ी देख जानकारी जुटाई, तो चार युवकों की बाहर से आने की सूचना मिली।

लुटेरों पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं
चोर-चोर का शोर मचाकर लोगों ने घेराव कर लिया। अजगैन पुलिस के साथ खुलासे में लगी टीमें में भी वहां पहुंच गई। पूछताछ में सभी ने लूट की घटना स्वीकार की। पुलिस लुटेरों को कोतवाली ला रही थी, तभी कानपुर नौबस्ता निवासी आरोपी राहुल ने पुलिस पर हमला बोला, बचाव में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगने से वह घायल हुआ। पकड़े गए लुटेरों में सीतापुर निवासी शरीफ, लखनऊ का सूरज यादव और गंजमुरादाबाद का बंटी शामिल हैं। घटना का खुलासा करते हुए एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सभी लुटेरों पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

लुटेरे बंटी ने की थी रेकी, साथी के रिश्तेदार के घर होना था बंटवारा
लूट की घटना में शामिल गंजमुरादाबाद निवासी बंटी ने सराफा व्यापारी की रेकी की थी। वह एक सप्ताह से पावा से राजेपुर तक व्यापारी के आने के समय, कैसे आते जाते हैं..इसकी रेकी कर रहा था। पूरी जानकारी जुटाने के बाद लूट की योजना बनाई गई थी। लुटेरों का साथी कानपुर निवासी पवन के रिश्तेदार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में रहते हैं। लूट के बाद सामान के बंटवारे के लिए सभी वहीं गए थे। लेकिन चोर के शोर ने पूरा काम बिगाड़ा और लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस पवन से घटना की पूरी सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed