{"_id":"5813624e4f1c1b5e1dbc18a7","slug":"bullion-market-slowdown-near-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार ठंडा, बाकी सब गुलजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार ठंडा, बाकी सब गुलजार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से खरीदारों की बेरुखी के शिकार बाजार शुक्रवार धनतेरस पर आबाद हुए। शहरियों ने बाजारों में दिल खोलकर खरीदारी की। खरीदारों के उत्साह से शहर के हर तबके के व्यापारी, कारोबारी और फुटकर दुकानदार खुश नजर आए। शॉपिंग मॉल्स और शोरूम दिन भर लोगों से ठसाठस भरे रहे। हालांकि इस बार सर्राफा बाजार में पिछली बार की तरह रौनक नहीं दिखी। हमेशा ठसाठस भरा रहने वाला बिरहाना रोड शाम तक आबाद नहीं हो सका। लोगों ने सोना और चांदी से दूरी बनाई। सिर्फ शगुन के नाम पर चांदी के सिक्के और नोट ही खरीदे। अनुमान के मुताबिक,पिछली बार की अपेक्षा इस बार सोने की 40 फीसदी बिक्री कम हुई।
आप भी पढ़िए बाजारों का आंखों देखा हाल
2400 करोड़ का बाजार
600 करोड़ के सोने चांदी के आभूषण, ठोस बुलियन व डायमंड
400 करोड़ की बिकी कारें, बाइकें
250 करोड़ के बिके एलईडी, स्मार्टफोन, फ्रिज व माइक्रोवेव
250 करोड़ के गोल्ड ईटीएफ व ई गोल्ड बिके
150 करोड़ का रहा कपड़ों का बाजार
300 करोड़ के बिकेपटाखा, मिठाई, गिफ्ट आइटम, मूर्ति
250 करोड़ का रहा बर्तन कारोबार
100 करोड़ केबिके फर्नीचर, लाइट, झालर आदि
30 करोड़ केड्राईफ्रूट, गिफ्ट पैक
सर्राफा बाजार
शहर के सबसे बड़े सर्राफा बाजार बिरहाना रोड और नयागंज में इस बार सुबह से ही रौनक कम दिखी। दिन चढ़ता गया लेकिन सोना, चांदी, हीरे के खरीदारों से बाजार आबाद नहीं हुआ। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां आए लोगों को अपनी कार और बाइक खड़ी करने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी। हालांकि यहां गिन्नी और चांदी के सिक्के खूब खरीदे गए।
कार, बाइक बाजार
शहरियों ने इस बार सोने में निवेश करने के बजाय शौक को तरजीह दी। इसी वजह से कार बाजार में रौनक रही। ऑडी, मारुति, हुंडई, शेवरले, महिंद्रा, हीरो हांडा, टीवीएस आदि के शोरूम में खूब खरीदारी हुई। शाम तक करीब तीन सौ कारें और 10,000 बाइकें बिकीं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक बाजार
सैकड़ों की संख्या में खुले इलेक्ट्रॉनिक आइटम के अधिकृत शोरूम और रिटेलरों के यहां भी खूब भीड़ रही। साल भर की आसान किस्त होने की वजह से लोग महंगा से महंगा फ्रीज, टीवी खरीदते नजर आए। अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 250 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक आइटम बिके।
4जी मोबाइल खूब बिके
नया दौर अब 4जी का है तो लोगों ने भी खुद को अपडेट करना शुरू कर दिया है। धनतेरस इसके लिए सबसे बढ़िया दिन रहा। लोगों ने 4जी सपोर्ट वाले हैंडसेट खूब खरीदे। सबसे ज्यादा भीड़ सोमदत्त प्लाजा, नवीन मार्केट, सागर मार्केट, कैनाल पटरी रोड, गोविंद नगर, किदवई नगर में रही।
बर्तन क्राकरी
संख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा लोग इन्हीं बाजारों में थे। मध्यम वर्ग केे अलावा निम्न मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय परिवारों के लोग यहां उमड़ पड़े। हटिया, भूसाटोली, मेस्टन रोड मूलगंज, गोविंद नगर, किदवई नगर, बर्रा नौबस्ता, लाल बंगला, गुमटी में स्टील के बर्तन खरीदने वालों की खूब भीड़ रही। हालांकि इस बार स्टील महंगी रही।
फर्नीचर
घर की सजावट के लिए लोगों ने लकड़ी और फोम के सोफा सेट, फैंसी डबल बेड, कुर्सियां, डाइनिंग टेबल खरीदे। सबसे ज्यादा भीड़ गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट, किदवई नगर, लाल बंगला, 80 फीट रोड आदि में रही।
कपड़ों को बाजार
रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम में खूब चहल पहल दिखी। धनतेरस पर लोगों ने कपड़ों की भी खरीदारी की। कपड़ों की सबसे ज्यादा खरीदारी शॉपिंग मॉल जेड स्क्वायर, रेव मोती, बिग बाजार, साउथ एक्स मॉल में हुई। हालांकि इस बार नया ट्रेंड देखने को ये मिला कि गली मोहल्ले की रेडीमेड शॉप पर भी खूब भीड़ रही। सड़कों पर टेंट लगाकर भी खूब कपड़े बिके।
गिफ्ट व किराना बाजार
दीपावली पर उपहार देने का चलन खूब है। ऐसे में मिठाई से दूरी बनाए लोगों ने घर की जरूरत और लोगों को उपहार देने के लिए गिफ्ट आइटम और ड्राई फ्रूट की खरीदारी की। काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट तो खरीदे ही गए। फैंसी डिजायनर शोपीस आइटम की भी जमक र खरीदारी हुई। 500 से 5000 तक के गिफ्ट आइटम खूब बिके।