फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bullion Market Shines in Akshaya Tritiya, Business Worth Rs 1.5 Crore

Kanpur News: ओवरलोड पिकअप की टक्कर से खंभा टूटा, 12 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bullion Market Shines in Akshaya Tritiya, Business Worth Rs 1.5 Crore
इटावा। ओवरलोड पिकअप की टक्कर से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ला गाड़ीपुरा में बिजली का खंभा टूट गया। इससे 10 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। करीब 30 हजार की आबादी 12 घंटे तक बिजली-पानी को तरस गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गाड़ीपुरा मोहल्ले में स्थित आंबेडकर पार्क के पास नई बस्ती वाली गली से भूसे के बोरे लादकर ओवरलोड पिकअप निकल रहा था। गली सकरी होने और पिकअप का पिछला हिस्सा एक खंभे से उलझ गया। पिकअप निकालने के प्रयास में उसकी टक्कर से खंभा टूट गया। खंभा गिरने से मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। हालांकि इस बीच चालक पिकअप लेकर भाग गया। सूचना पर बिजली विभाग और पुलिस कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने बाद में पिकअप चालक को हिरासत में लिया। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से मरम्मत शुरू की गई। मरम्मत के लिए रामलीला उपकेंद्र का फीडर बंद होने से करीब 10 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। 39 डिग्री तापमान के बीच उमस भरी गर्मी में करीब 30 हजार की आबादी बिलबिलाती रही। सुबह से बिजली न आने की वजह से घरों में पानी की भी किल्लत रही। शाम साढ़े पांच बजे कर्मचारियों ने खंभा बदलकर आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मोहल्लों की गुल रही बिजली
खंभा टूटने की वजह से रामलीला उपकेंद्र के गाड़ीपुरा क्षेत्र से जुड़ा फीडर बंद गया था। इससे रामलीला मैदान, गाड़ीपुरा, लालपुरा, बह्मनगर कॉलोनी, ब्राउन गंज, होमगंज, राजपूत कॉलोनी समेत 10 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।



गाड़ीपुरा निवासी हासिम कुरैशी ने बताया कि सुबह से बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी में पानी की भी किल्लत का सामना करना पड़ा है। पूरी दिनचर्या अस्त व्यस्त रही है। सुबह से पानी की भी किल्लत रही। किसी तरह पानी की व्यवस्था की गई।

गाड़ीपुरा मोहल्ले के प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह उठे तो बिजली नहीं आ रही थी। पता चला कि खंभा टूट गया था। दोपहर को बिजली आपूर्ति हाल करने का आश्वासन कर्मचारियों ने दिया था, लेकिन शाम तक आपूर्ति हाल नहीं हो सकी। गर्मी में बुरा हाल है।




पिकअप की टक्कर से खंभा टूट गया था। उसकी मरम्मत के लिए रामलीला के एक फीडर को बंद करना पड़ा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे मरम्मत का काम पूरा करके बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है।

- श्रीप्रकाश, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed