फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bullion market off

बंद रहा सर्राफा बाजार, सरकार को कोसा

Thu, 11 Feb 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
bullion market off

दो लाख रुपये की खरीद-बिक्री पर पैन अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को महानगर के सभी सर्राफा बाजार बंद रहे। उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नयागंज चौराहे पर धरना देकर सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई। वहीं, सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में उतरे कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और युवा व्यापारियों ने धरना स्थल पर हवन कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


पहली अप्रैल से लागू हो रही पैन अनिवार्यता के विरोध में ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन, आल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन, यूपी सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय देशव्यापी बंदी का आह्वान किया गया था। इसमें महानगर के सभी स्वर्णकार और सर्राफ शामिल रहे।
विज्ञापन


न गहनों का निर्माण हुआ न बिक्री। यूपी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने सरकार को चेताया कि सर्राफा कारोबारी सरकार के हर फैसले को मानने के लिए बाध्य नहीं होगा। दो लाख की खरीद पर पैन अनिवार्यता किसी लिहाज से आम शहरी और ग्रामीण व्यक्ति के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पैन कार्ड के  लोग खरीद नहीं कर सकेंगे। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र ने कहा कि यह आंदोलन की शुरुआत है। जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरेंगे। मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने कहा कि सरकार देशभर में राशन और वोटरकार्ड बनवा नहीं पाई। पैन हर किसी के पास होगा यह संभव नहीं लगता।

धरने में गोपाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, रवि गुप्ता, महानगर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष कमलेश सिंह वर्मा, राजिंदर मिश्रा, नीरज दीक्षित आदि मौजूद रहे। हवन करने वालों में मुकुल मिश्रा, विनोद गुप्ता, संत मिश्रा, अचल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।


सर्राफा कमेटी दक्षिण क्षेत्र ने भी एक दिन की बंदी रखी। अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ बड़े-छोटे सभी ज्वैलर्स एक हैं और नए नियमों के विरोध में लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर संरक्षक केडी वर्मा, जमुना प्रसाद वर्मा, अमित वाजपेयी, अशोक वर्मा, प्रकाश तिवारी, शिवनारायण वर्मा, अशोक सोनी, कुलभूषण कपूर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed