{"_id":"5dcef0d58ebc3e54ef7ad966","slug":"bullet-train-will-run-on-howrah-delhi-route-till-2023-kanpur-news-knp526049124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावड़ा-दिल्ली मार्ग पर 2023 तक दौडे़गी बुलेट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हावड़ा-दिल्ली मार्ग पर 2023 तक दौडे़गी बुलेट ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/जसवंतनगर। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने शुक्रवार को यहां कहा कि वर्ष 2023 तक हावड़ा-दिल्ली रूट पर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। स्पेशल ट्रेन दिल्ली से इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचे अंगड़ी ने फ्रेट कॉरिडोर चालू होने के बाद इस मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने को भी आश्वस्त किया।
भतौरा के पास बन रहे अधोगामी रेलवे पुल का निरीक्षण करने ओए रेल राज्यमंत्री ने कहा कि हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग मुख्य मार्गों में से एक है। फ्रेट कॉरिडोर चालू होने से इस मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बनने से ट्रेनों की गति में भी इजाफ ा होगा। मालगाड़ियों को गंतव्य स्थान पर पहुंचने में भी समय की कम लगेगा और उनके आवागमन में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन का सपना देखा है। वर्ष 2023 तक दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भी देशवासियों को बुलेट ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलेगा। अंगड़ी ने इस दौरान पटरियों को बिछाने के काम का भी निरीक्षण किया।
अयोध्या में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनेगा
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है, उसकी देश-विदेश में काफी सराहना की जा रही है। अयोध्या में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। यह देश का ऐसा स्टेशन होगा जिसे लोग देखने के लिए अयोध्या की ओर खिंचे चले आएंगे।