फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bullet Bike Stolen in 3 Seconds Outside Hotel in Kanpur Fazalganj CCTV Captures Theft

Kanpur: फजलगंज में होटल के बाहर 3 सेकेंड में बुलेट चोरी, टोपी लगाए शातिर की करतूत CCTV में कैद

Sat, 11 Apr 2026 11:06 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 11 Apr 2026 11:06 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित मिल एरिया चौकी अंतर्गत एक होटल के बाहर खड़ी बुलेट बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। टोपी लगाए एक शातिर चोर ने महज 3 सेकेंड के भीतर पूरी वारदात को अंजाम देकर बाइक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bullet Bike Stolen in 3 Seconds Outside Hotel in Kanpur Fazalganj CCTV Captures Theft
बुलेट का लॉक तोड़ता चोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फजलगंज थाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर बुलेट बाइक खड़ी थी। इसी दौरान टोपी लगाए आरोपी मौके पर पहुंचा और बेहद तेजी के साथ बाइक का लॉक खोलकर उसे लेकर निकल गया। आसपास मौजूद लोगों को वारदात की भनक तक नहीं लगी।पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले आसपास नजर दौड़ाता है और फिर कुछ ही सेकेंड में बाइक चोरी कर फरार हो जाता है। घटना के बाद पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन




विज्ञापन

फजलगंज पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और वाहन चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed