फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bulldozer action in Auraiya district, encroachment of illegal poultry farm demolished

औरैया में बुलडोजर इन एक्शन: खेल मैदान पर बना था मुर्गी फार्म, ढहाया गया अवैध अतिक्रमण

Fri, 13 May 2022 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 05:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में औरैया में प्रशासन के द्वारा बुलडोजर से खेल मैदान की जगह पर अवैध कब्जा कर बनाया गया मुर्गी फार्म ढहाया गया है।

विज्ञापन
Bulldozer action in Auraiya district, encroachment of illegal poultry farm demolished
अवैध निर्माण को गिराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत पुर्वा फकीरे में बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इसके तहत ग्राम समाज की जमीन पर स्थित खेल मैदान की जगह पर अवैध रूप से दबंगों द्वारा बना मुर्गी फार्म प्रशासन ने अभियान चलाकर ढहा दिया।

विज्ञापन

 ग्राम पंचायत पुर्वा फकीरे की गाटा संख्या 61 की करीब दो एकड़ भूमि खेल मैदान के लिए आरक्षित थी। खेल मैदान की आरक्षित भूमि पर गांव निवासी दबंग विजय सिंह और सुनील कुमार ने अवैध कब्जा कर उस पर मुर्गी फार्म का निर्माण कर लिया था, जिस पर ग्राम पंचायत प्रधान बिट्टन कुंवर ने 25 अप्रैल को उपजिलाधिकारी बिधूना लवगीत कौर को शिकायती पत्र देकर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। 
विज्ञापन

इस प्रकरण में मौके पर पहुंचे लेखपाल द्वारा पैमाइश किए जाने के बाद दबंगों को खेल मैदान की भूमि को खाली करने के लिए कहा गया, मगर अवैध कब्जा नहीं हटा। उप जिलाधिकारी लवगीत कौर ने तहसीलदार बिधूना जीतेश वर्मा को खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर तहसीलदार ने शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को जांच कर सार्वजनिक भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाकर आख्या देने को कहा था। इसके बाद पुन: पैमाइश कर तहसीलदार न्यायिक करम सिंह, लेखपाल विकास बाबू और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खेल मैदान पर अवैध कब्जा कर बनायए गए मुर्गी फार्म को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed