{"_id":"5c894af9bdec22145411f7d2","slug":"bull-hit-vande-bharat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया सांड़, 22 मिनट खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया सांड़, 22 मिनट खड़ी रही
Wed, 13 Mar 2019 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
train 18
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कंचौसी स्टेशन के पास वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से बुधवार देर शाम झींझक और कंचौसी स्टेशनों बीच सांड़ टकरा गया। तेज आवाज होने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इंजन में फंसे लोथड़े हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
अप की सभी ट्रेनें अन्य स्टेशनों पर रोकी गईं। वंदे भारत एक्सप्रेस झींझक स्टेशन से शाम 7: 22 बजे पर निकली थी। ट्रेन जैसे ही कंचौसी स्टेशन से पहले शाहपुर फाटक के पास पहुंची, वहां पटरी पर अचानक सांड़ आ गया। सांड़ टकराने पर तेज आवाज से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
शाम 7: 24 बजे चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को शाहपुर फाटक से करीब एक किलोमीटर आगे रोक दिया। 7:46 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। बता दें कि 27 फरवरी को रानेपुर फाटक के पास इसी ट्रेन से सांड़ टकरा गया था। तब 27 मिनट ट्रेन खड़ी रही थी।