फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bull hit Vande Bharat Express in auraiya

वंदे भारत एक्सप्रेस से युवक की मौत के बाद अब औरैया में ट्रेन 18 से टकराया सांड

Tue, 09 Jul 2019 09:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Jul 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
bull hit Vande Bharat Express in auraiya
ट्रेन 18 से औरैया में टकराया सांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर दिल्ली रूट पर झींझक स्टेशन के पास मंगलवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। शाम को जब ट्रेन 18 दिल्ली से वापस आ रहा थी तो औरैया के अछल्दा के पास एक सांड के टकराने से ट्रेन अचानक से खड़ी हो गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


औरैया में अछल्दा के वीरपुर गांव के पास एक सांड़ वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे ट्रेन अचानक से खड़ी हो गई। सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। इस बीच ट्रेन पंद्रह मिनट तक खड़ी रही। 
विज्ञापन


अछल्दा रेलवे स्टेशन से पूर्व की ओर वीरपुर गांव के पास मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में सांड आ गया। टक्कर लगते ही सांड दूर जा गिरा। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस के रुकने की सूचना गेट मैन ने रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। ट्रेन चालक ने ट्रेन रुकने के बाद जांच-पड़ताल की। सब कुछ ठीक होने के बाद सूचना देकर ट्रेन आगे रवाना की। कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन लगभग पंद्रह मिनट तक आउटर पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed