फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bulk sms and social networking site budgets did not notice mobile companies

बल्क एसएमएस और सोशल साइट पर खर्च का हिसाब नहीं दिया, मोबाइल कंपनियों को नोटिस

Sat, 18 Feb 2017 08:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
bulk sms and social networking site budgets did not notice mobile companies
डेमो पिक
बिना अनुमति प्रत्याशियों के प्रचार संबंधी एसएमएस उपभोक्ताओं को भेजने के मामले में बीएसएनएल को छोड़कर अन्य सभी मोबाइल कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। 24 घंटे में स्पष्टीकरण न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। ये मोबाइल कंपनियां सोशल साइट पर प्रचार भी कर रही हैं। किसी भी मोबाइल कंपनी ने इसके खर्च का ब्योरा भी नहीं दिया है। पूरे मामले की जांच पुलिस के साइबर सेल को दी गई है। प्रत्याशियों ने भी बल्क एसएमएस भेजने और सोशल साइट पर प्रचार में खर्च का हिसाब नहीं दिया है। इस लिए रिटर्निंग आफीसर उन्हें नोटिस देंगे।
विज्ञापन

 

चार जनवरी को आचार संहिता लगने के बाद पांच जनवरी को सभी मोबाइल कंपनियों के साथ बैठक कर कानपुर में कहा गया था कि बिना अनुमति के किसी प्रत्याशी या दल के बल्क एसएमएस या सोशल साइट पर प्रचार नहीं किया जाएगा। यह भी कहा था कि बल्क एसएमएस और सोशल साइट पर प्रचार का खर्च भी बताना होगा। यह खर्च प्रत्याशियों के खर्च में जुड़ेगा। कानपुर के नोडल अफसर और एडीएम फाइनेंस संजय चौहान ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कई प्रत्याशियों के बल्क एसएमएस और सोशल साइट पर प्रचार चल रहा है। इसलिए सभी मोबाइल कंपनियों से इसका ब्योरा और खर्च का हिसाब मांगा गया था। सिर्फ बीएसएनएल ने निल बताते हुए अपनी रिपोर्ट दी है। बाकी किसी मोबाइल कंपनी ने 48 घंटे बाद भी ब्योरा नहीं दिया है। इसलिए इन्हें नोटिस दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed