फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulk explosive material recovered from Bolero

महोबा: बोलेरो से बरामद हुई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Dec 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bulk explosive material recovered from Bolero
विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में बोलेरो में तस्करी कर ले जायी जा रही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बुधवार को कबरई थाना पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करके दो लाख पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोटक कबरई के डहर्रा गांव में हरीराम नामक शख्स तक पहुंचायी जानी थी।
विज्ञापन


वहां से यह विस्फोटक कहां पहुंचाया जाना था। इस बारे में आरोपी कुछ नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोटक सामग्री की तस्करी किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी।
विज्ञापन


तस्करों को दबोचने के लिए कबरई थाना पुलिस को निर्देश दिए थे। बुधवार को थाना प्रभारी दीपक कुमार पांडेय और दरोगा राजेश कुमार मिश्रा ने टीम के चेकिंग के दौरान गुगौरा गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास से बोलेरो में  25 बोरी अमोनियम नाइट्रेट, पांच हजार जिलेटिन एक्सप्लोसिव, पांच हजार ईडी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बोलेरो में सवार आरोपी किदवई नगर कस्बा कबरई निवासी हरनाथ यादव, मोहम्मद नईम उर्फ शालू खान और झलकारी बाई नगर, कबरई के राज बहादुर श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के साथ से दो लाख पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।

साथ विस्फोटक के साथ ही पुलिस ने बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तस्करी कर विस्फोटक सामग्री नोयडा के शिवा यादव और मुरवल, बबेरू, बांदा के हरीराम यादव को शिवा यादव के मैगजीन भेजा गया था।

यह विस्फोटक सामग्री डहर्रा, कबरई में उन लोगों को पहुंचाना था। इसका इस्तेमाल पहाड़ तोड़ने में किया जाना था या किसी और काम में। इस बारे में उन लोगों को पता नहीं है। बकौल थाना प्रभारी आरोपी हरीराम यादव उर्फ मामा और शिवा यादव के पकड़े जाने के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा।

इस मामले में विस्फोटक अधिनियम और षडयंत्र की धारा 120 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

पहाड़ तोड़ने के काम में भी प्रयोग होता है विस्फोटक
बोलेरो में बरामद हुआ तस्करी कर लाया जा रहा विस्फोटक पहाड़ों को तोड़ने में भी प्रयोग होता है। विस्फोटक में विस्फोट करके ही पहाड़ों को गिराया जाता है। पुलिस इस बात से भी इनकार नहीं कर रही है कि विस्फोटक पहाड़ तोड़ने के लिए ही मंगाया गया हो, लेकिन इसे अवैध तरीके से लाया जा रहा था। आरोपियों ने न तो सुरक्षा मानकों का पालन किया और न ही जिम्मेदार अधिकारी से अनुमति ही ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed