फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Building under construction destroyed, two laborers killed

हरदोई: निर्माणाधीन भवन का छज्जा ढहा, दो मजदूरों की मौत, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में हुआ हादसा

Wed, 07 Oct 2020 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Building under construction destroyed, two laborers killed
जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन भवन का छज्जा बुधवार सुबह ढह गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक लखीमपुर के हैं।
विज्ञापन


पांच दिन पहले बने छज्जे की शटरिंग हटाने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। लखनऊ रोड पर नयागांव के निकट 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय है। चिकित्सालय परिसर में सीएमओ कार्यालय भी है।
विज्ञापन


परिसर में ही एक और भवन का निर्माण हो रहा है। बुधवार सुबह मजदूर निर्माणाधीन छज्जे की बीम पर दीवार बनाने जा रहे थे। छज्जे पर खड़े होकर जुबैर (22) पुत्र रिजवान निवासी लखहा अलीगंज थाना फूलबहन और शेख (30) पुत्र जलालू निवासी सिसौहना लखीमपुर खीरी कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक छज्जा ढह गया और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। अन्य श्रमिकों ने किसी तरह दोनों को निकाला और उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेख को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में शेख ने भी दम तोड़ दिया।

साथियों की सलाह न मानना बना जानलेवा
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि गत शनिवार को ही छज्जा बनाया गया था। इनके नीचे शटरिंग लगी थी। मंगलवार को ही किसी ने छज्जे के नीचे की शटरिंग हटा दी। दोनों मजदूरों से साथियों ने छज्जे पर न चढ़ने को कहा, लेकिन काम की जल्दबाजी में दोनों वहां चढ़ गए और हादसा हो गया।

डीएम ने बनाई दो सदस्यीय जांच कमेटी
पूरी घटना की जांच के लिए डीएम अविनाश कुमार ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव और प्रांतीय खंड के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र चौधरी से सात दिन में जांच आख्या देने को कहा गया है।

नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर कार्य कर रहे मजदूरों के बयान भी लिए। नगर मजिस्ट्रेट के मुताबिक दुर्घटना का कारण असावधानी है। विस्तृत जांच के लिए तकनीकी कमेटी गठित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed