{"_id":"667268ec68aa849bfb077d29","slug":"builder-haji-wasi-and-his-sons-arms-licenses-will-be-cancelled-police-has-sent-the-cancellation-report-to-dm-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिल्डर हाजी वसी व उसके बेटे के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, पुलिस ने DM को भेजी है निरस्तीकरण रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिल्डर हाजी वसी व उसके बेटे के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, पुलिस ने DM को भेजी है निरस्तीकरण रिपोर्ट
Wed, 19 Jun 2024 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:47 PM IST
सार
Kanpur News: पुलिस ने हाजी वसी और उसके बेटे अब्दुल रहमान के नाम जारी एक-एक रायफल और एक-एक पिस्टल के लाइसेंस निरस्त कराने की कवायद शुरू की है। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि दोनों के चारों लाइसेंस निरस्त कराने के लिए संस्तुति के साथ रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर व डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
बिल्डर हाजी वसी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी और नई सड़क हिंसा मामले में फंडिंग करने के आरोपी बिल्डर हाजी वसी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पुलिस ने वसी और उसके बेटे के रायफल व पिस्टल के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। आपराधिक इतिहास को देखते हुए पिता-पुत्र के शस्त्र लाइसेंस निरस्त होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
चमनगंज निवासी बिल्डर हाजी वसी पर पिछले साल तीन जून को जुमे की नमाज के बाद नई सड़क पर हुए उपद्रव में फंडिंग का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। रासुका भी लगाया गया। उसकी कई संपत्तियां गैंगस्टर की धारा 14 (1) में सीज की गई। चमनगंज थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। बीते दिनों उसके घर व ठिकानों पर ईडी ने भी छापा मारा था।
विज्ञापन
इसके बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई है। अब पुलिस ने हाजी वसी और उसके बेटे अब्दुल रहमान के नाम जारी एक-एक रायफल और एक-एक पिस्टल के लाइसेंस निरस्त कराने की कवायद शुरू की है। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि दोनों के चारों लाइसेंस निरस्त कराने के लिए संस्तुति के साथ रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर व डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन