फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Build a Career in the Field of Yoga: Admission Process Begins at CSJMU

Kanpur News: योग के क्षेत्र में बनाएं कॅरिअर, सीएसजेएमयू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Thu, 07 May 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Build a Career in the Field of Yoga: Admission Process Begins at CSJMU
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए योग विषय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक, परास्नातक और पीजी डिप्लोमा स्तर के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से छात्र योग के क्षेत्र में कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन


योग पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. रामकिशोर के अनुसार बीएससी योग साइंस में 40 सीटें हैं जिसमें इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसकी वार्षिक फीस 27,400 रुपये है। एमएससी योग साइंस में 20 सीटें हैं जिसमें प्रवेश के लिए किसी भी संकाय से बीएससी अनिवार्य है। इसकी फीस 37,400 रुपये प्रति वर्ष है।
विज्ञापन



एमए योग में भी 20 सीटें हैं जिसमें स्नातक उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते हैं। इसकी फीस भी 37,400 रुपये प्रति वर्ष है। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन योग एजुकेशन में 20 सीटें हैं। इसमें प्रवेश के लिए स्नातक योग्यता आवश्यक है और फीस 19,900 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. रामकिशोर के अनुसार विवि में छात्रों को नियमित कक्षाओं के साथ योग ओपीडी के माध्यम से योग चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। स्वरोजगार के लिए डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन कोर्सों से छात्र योग प्रशिक्षक, योग थेरेपिस्ट और वेलनेस कोच के रूप में कॅरिअर बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed