फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Budget 2023: Entrepreneur of Kanpur said got less budget for MSME

Budget 2023: कानपुर के उद्यमी बोले- एमएसएमई के लिए 9000 करोड़ का बजट ऊंट के मुंह में जीरा जैसा

Wed, 01 Feb 2023 03:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Feb 2023 03:32 PM IST
सार

उद्यमियों ने बजट में एमएसएमई के लिए ऊंट के मुंह में जीरा देना बताया। कोपे इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि एमएसएमई को 9000 करोड़ का पैकेज साथ ही दो लाख करोड़ तक का कर्ज देने की बात कही गई है। जबकि हमें 200000 करोड़ का पैकेज चाहिए था।

विज्ञापन
Budget 2023: Entrepreneur of Kanpur said got less budget for MSME
विजय कपूर, अनिल कुमार मेहरोत्रा, श्याम मूलचंदानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दादा नगर स्थित कोपे इस्टेट में बजट को लाइव देखा गया। बड़ी स्क्रीन पर चल रहे लाइव प्रसारण को कुर्सियों में बैठकर उद्यमियों ने चाय की चुस्कियां और पकौड़ी खाते हुए समझा। हाथ में डायरी और पेन लिए उद्यमियों ने मुख्य मुख्य बिंदुओं को नोट भी किया। बजट खत्म होने के बाद कुछ उद्यमियों ने बजट को सराह।

विज्ञापन


वहीं कुछ ने बजट में एमएसएमई के लिए ऊंट के मुंह में जीरा देना बताया। कोपे इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि एमएसएमई को 9000 करोड़ का पैकेज साथ ही दो लाख करोड़ तक का कर्ज देने की बात कही गई है। जबकि हमें 200000 करोड़ का पैकेज चाहिए था। हालांकि ई व्हीकल को सस्ता करने और बजट में आयकर दाताओं को दी गई छूट की सराहना की।

विज्ञापन

एमएसएमई को बहुत कम बजट दिया गया है। एमएसएमई को 9000 करोड़ का पैकेज दिया गया है। यदि यह बजट बढ़ाकर 200000 करोड़ कर दिया जाए तो ज्यादा रोजगार सृजन हो सकेंगे। एमएसएमई को ऊंट के मुंह में जीरा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- कोपे इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर

एमएसएमई को बजट कम मिला है। बाकी बजट की सभी चीजें अच्छी हैं। ई व्हीकल को सस्ता करना अच्छा फैसला है।
- अनिल कुमार मेहरोत्रा, अध्यक्ष कानपुर बैटरी एंड लेड एसोसिएशन

बजट में टेक्स में छूट दी गई है। एमएसएमई को बजट कम मिला है। बाकी इस बजट का सभी को स्वागत करना चाहिए। -श्याम मूलचंदानी, होटल कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed