{"_id":"5bd30c18bdec2269ab3a093f","slug":"bsp-targets-bjp-in-etawah-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमलेबाजी के बल पर केंद्र और प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार से लोग नाराज- बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमलेबाजी के बल पर केंद्र और प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार से लोग नाराज- बसपा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में मौजूद बसपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा जुमलेबाजी के बल पर केंद्र और प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार से लोग नाराज हैं। यही वजह है कि अब भाजपा छोड़ने वाले बड़े पैमाने पर बसपा में शामिल हो रहे हैं। देश की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।
शुक्रवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष नुमाइश पंडाल में आयोजित इटावा-औरैया जिलों के सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा योगी सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। प्रदेश मे दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वादे के मुताबिक केंद्र सरकार युवाओं को नौकरी तक न दे सकी। उन्होंने योगी सरकार पर भेदभाव करने का आरोप तक लगाया।