फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP planned for Vidhansabha election

विधानसभा चुनाव के लिए गुपचुप तरीके से बसपा ने बनाया ये प्लान

Mon, 17 Oct 2016 12:02 AM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BSP planned for Vidhansabha election
बहुजन समाज पार्टी का नया दांव - फोटो : बीएसपी

विज्ञापन
सपा के पारिवारिक विवाद और भाजपा की दलित मतदाताओं में सक्रियता को देखते हुए बसपा मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाताओं में पैठ बनाने में जुट गई है। इसकी शुरुआत कानपुर से की जा रही है। यहीं से पूरे बुंदेलखंड पर फोकस किया जा रहा है।

मुस्लिम अभियान की जिम्मेदारी जोनल कोआर्डिनेटर और पूर्व एमएलसी नौशाद अली और ब्राह्मणों को एकजुट करने का काम राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र को दिया गया है।  ‘ब्राह्मण-अल्पसंख्यक मतदाता’ जोड़ो अभियान की शुरुआत रविवार से हो गई है।
विज्ञापन


शहर के डिप्टी पड़ाव के एक गेस्ट हाउस में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मुस्लिम बसपा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया। बैठक में रणनीति बनाई गई है कि सभी 52 विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले मुस्लिम परिवारों के बीच जाकर यह बताना है कि अब उनके पास बसपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि सपा परिवारवाद में फंसकर खत्म हो रही है और कांग्रेस की हालत जगजाहिर है। ऐसे में भाजपा को रोकने के लिए बसपा का साथ देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर ब्राह्मण मतदाताओं के बीच पार्टी को मजबूती से खड़ा करने के लिए सतीश चंद्र मिश्र के जरिए जिस तरह से 2007 में बढ़त मिली थी, उसी को दोहराने की तैयारी हो रही है। 17 अक्तूबर को घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में सतीश चंद्र मिश्र की कानपुर मंडल की दूसरी बैठक होने जा रही है। सतीश की बैठकों में आसपास के सभी विधानसभाओं से ब्राह्मणों को लाने की जिम्मेदारी बसपाइयों को दी गई है। हर विधानसभा से कम से कम एक हजार ब्राह्मण लाने का लक्ष्य है। इसके पीछे दिखाना यह है कि बसपा के साथ ब्राह्मण तेजी से जुट रहे हैं। इस बीच अल्पसंख्यकों के लिए जो टीम बनाई गई है, उसमें तहसीन सिद्दीकी, मुमताज जैसे कई नेता शामिल हैं।


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 13 लाख है, जबकि ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या इसके दोगुने से भी ज्यादा है। बसपा का इन दोनों जातियों को अपनी ओर खींचने का जो गणित है, उसमें कहा जा रहा है कि बसपा को छोड़कर इन दोनों जातियों की चर्चा और कोई पार्टी नहीं कर रही है। बसपा को भरोसा है कि वह अपने इस इरादे में सफल भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed