{"_id":"5d1f963c8ebc3e3c6609ba16","slug":"bsp-leader-attacked-with-sticks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता को लाठी डंडों से हमला कर किया लहूलुहान, मां ने किया बीचबचाव तो उन्हें भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता को लाठी डंडों से हमला कर किया लहूलुहान, मां ने किया बीचबचाव तो उन्हें भी पीटा
Fri, 05 Jul 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के चरखारी बाईपास मार्ग में गुरुवार की रात को कई लोगों ने बसपा नेता पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। बीचबचाव करने आई मां की भी दबंगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली महोबा में दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है। चरखाई बाईपास मार्ग स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर राजेंद्र सोलंकी गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे।

घात लगाए बैठे कई लोगों ने बसपा नेता की घेराबंदी कर उसपर लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर घर से मां भी बीच बचाव करने पहुंच गई। तब दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
आसपास के लोगों को आता देख हमलावर बाइकों से भाग निकले। घायल राजेंद्र सोलंकी ने शुक्रवार को कोतवाली महोबा में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। बसपा नेेता का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नही हुआ। अचानक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।