फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP leader attacked with sticks

बसपा नेता को लाठी डंडों से हमला कर किया लहूलुहान, मां ने किया बीचबचाव तो उन्हें भी पीटा

Fri, 05 Jul 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
BSP leader attacked with sticks
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
महोबा के चरखारी बाईपास मार्ग में गुरुवार की रात को कई लोगों ने बसपा नेता पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। बीचबचाव करने आई मां की भी दबंगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली महोबा में दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है। चरखाई बाईपास मार्ग स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर राजेंद्र सोलंकी गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


 

घात लगाए बैठे कई लोगों ने बसपा नेता की घेराबंदी कर उसपर लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर घर से मां भी बीच बचाव करने पहुंच गई। तब दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

आसपास के लोगों को आता देख हमलावर बाइकों से भाग निकले। घायल राजेंद्र सोलंकी ने शुक्रवार को कोतवाली महोबा में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। बसपा नेेता का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नही हुआ। अचानक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed