{"_id":"606e0aac8ebc3e8c9376b90a","slug":"bsp-akbarpur-news-knp622166629","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने जिला पंचायत की 21 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने जिला पंचायत की 21 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा को लेकर राजनीतिक पार्टियों में होड़ लगी है। सपा के बाद बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को 21 जिला पंचायत की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मंगलवार को सपा ने 22 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष आनंद कुरील ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि तिलौंची सीट से बड़ेलाल चौहान, औंगी से सतेंद्र पाल, शाहजहांपुर से किरन देवी, राजपुर द्वितीय से प्रतिमा निषाद, रसूलाबाद प्रथम से श्रीनरायन संखवार, बिरहुन से सत्यप्रकाश यादव, परजनी से कुमारी मंजुला, जगनपुर से कुमारी चेतना गुप्ता, कोढ़वा से सीमा संखवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भोगनीपुर से अंजली गौतम, सिठमरा से अंशू, जजमुइया से बृजेंद्र उर्फ बउवा त्रिवेदी, रसूलाबाद द्वितीय से अभिषेक मिश्रा, सुनासी से मनोरमा, रंजीतपुर से ललित उर्फ भुल्लन कोरी, भुजपुरा से सावित्री देवी, मुंगीसापुर से रामचंद्र यादव, पिलख से सोनी त्रिपाठी, राजपुर प्रथम से पप्पी नायक, बारा से मधू देवी व संदलपुर प्रथम से राजेश पाल को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पहली सूची में 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। शेष 11 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन पर विचार किया जा रहा है।
सपा ने अब शीला निषाद को बनाया प्रत्याशी
कानपुर देहात। जिला पंचायत की राजपुर द्वितीय सीट से सपा ने शीला निषाद को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को जारी हुई सूची में अवनीश नंदन निषाद प्रत्याशी बनाए गए थे लेकिन ये सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी। इसकी जानकारी पर पार्टी ने अवनीश नंदन निषाद की मां शीला निषाद को प्रत्याशी घोषित किया है। अवनीश नंदन ने बताया कि पार्टी की तरफ से संशोधित पत्र जारी कर दिया गया है। (संवाद)