फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSNL's underground copper cable stolen by digging the road

Kanpur News: सड़क खोदकर बीएसएनएल की भूमिगत कॉपर की केबल चोरी

Fri, 09 May 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
BSNL's underground copper cable stolen by digging the road
कानपुर। जीटी रोड किनारे सड़क को खोदकर बीएसएनएल की लाखों रुपये की भूमिगत कॉपर की केबल चोरी हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से केबल मिले हैं। यह कार्रवाई टेलीफोन एक्सचेंज के जेई की शिकायत पर हुई।
विज्ञापन

कृष्णा नगर में बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के जेेई राजाराम ने कैंट थाने में रिपोर्ट कराई। उनके अनुसार बुधवार को चोरों ने काकोरी गांव में जीटी रोड के किनारे खुदाई कर बीएसएनएल की डक्ट केबल 800 पेयर कॉपर केबल चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। कैंट इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से पुरवा तिराहे से टेंपों और चोरी के एक बंडल केबल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े आरोपियों ने अपना नाम सुजातगंज निवासी मोेईन, अबु तालीम और यशोदा नगर निवासी विजय कुमार दीक्षित बताया। विजय दीक्षित टेंपो चालक है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक मुकदमे को खंगाल रही है।
विज्ञापन

कैंट में सड़क खोदकर शातिर चोरों ने लाखों की केबिल चोरी कर ली थी। बुधवार दोपहर 1.58 पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद टीम ने लगकर कुछ ही घंटों में तीन शातिरों को माल बरामद कर खोज निकाला। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने लगकर कैमरों की मदद से उसी दिन रात में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed