इंजीनियर था सीमा पर शहीद हुआ रजनीश, पिता की इच्छा पूरी करने के लिए ज्वाइन की बीएसएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेश चंद यादव की बेटी अलका यादव की शादी 2009 में रजनीश कुमार के साथ कायमगंज के एक गेस्ट हाउस में हुई थी। उनका ढाई साल का एक बेटा दंश उर्फ सक्षम है। सीमा पर रजनीश के शहीद होने की सूचना ससुराल में आते ही कोहराम मच गया।
घटना के समय रजनीश कुमार की पत्नी अलका यादव अपने मायके पुरोरी में थी वह 15 दिन पूर्व अपने मायके आई थी। रजनीश कुमार के शहीद होने की जानकारी पर पूरा परिवार जिला एटा के सदियापुर चला गया। वहां गांव में शहीद का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान फर्रुखाबाद जिले के सांसद मुकेश राजपूत भी अंतिम संस्कार में शामिल होने गए।
सीपी विद्या निकेतन के छात्र थे शहीद रजनीश
अलका यादव के भाई अनूप यादव ने बताया कि बहनोई रजनीश कुमार यादव ने हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन से की थी। इसके बाद रजनीश कुमार यादव ने कानपुर स्थित एचबीटीआई से बीटेक किया। उनका वहीं से प्लेसमेंट हो गया था।
पिता चाहते थे सेना में जाए रजनीश
किसान पिता राजवीर सिंह, बेटे की इंजीनियर की नौकरी से संतुष्ट नहीं थे। उनकी इच्छा थी कि वह सेना में भर्ती होकर देश सेवा करे। रजनीश ने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए 2012 बीएसएफ ज्वाइन की थी। उनकी पहली पोस्टिंग जैसलमेर में हुई थी।