फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSc student dies of fever

बुखार से बीएससी के छात्र की मौत

Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
BSc student dies of fever
कानपुर देहात/झींझक। संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होने के बावजूद जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, झींझक निवासी बीएससी छात्र की बुखार से कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई। जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 72 पहुंच गया है।
विज्ञापन

झींझक कस्बा के श्रीनगर मोहल्ला निवासी बीएससी के छात्र आकाश (18) पुत्र स्व. नाथूराम को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की रात उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गई। मंगलवार को परिजन शव लेकर घर आए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, डेंगू व बुखार के बढ़ते मामलों के चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में 685 मरीजों के पर्चे बने। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन व बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में रही। डॉक्टर बदलते मौसम में संतुलित खानपान सहित अन्य सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

झींझक के युवक की बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा जाएगा। - डॉ. एके सिंह (सीएमओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed