फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B.Sc Nursing student hanged herself in the hostel.

Kanpur News: बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने छात्रावास में फंदा लगा दी जान

Sat, 28 Feb 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
B.Sc Nursing student hanged herself in the hostel.
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका छात्रावास में शुक्रवार शाम इंजीनियरिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्रा आराध्या (22) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घाटमपुर के बरौली गांव निवासी किसान जगजीवन लाल गौतम की बेटी आराध्या कल्याणपुर के राजकीय बालिका छात्रावास में रहकर कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। छोटे भाई प्रबल ने पुलिस को बताया कि आराध्या गुरुवार को घर गई थी और शुक्रवार दोपहर छात्रावास लौट आई। उन्होंने बताया कि वह भी कल्याणपुर में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नौकरी कर रहे हैं। बहन के गांव से लौटने की जानकारी पर मिलने के लिए कई बार कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। बहन के कमरे के बगल में रहने वाली सहेली काजल को कॉल कर हालचाल लेने को कहा। काजल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़ा तो बहन का शव फंदे से लटका मिला। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed