{"_id":"318a78ef69373058ee69681a86376eeb","slug":"bsa-not-taking-action-against-the-headmaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी प्रधानाध्यापक पर बीएसए ने नहीं की कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी प्रधानाध्यापक पर बीएसए ने नहीं की कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक ब्लाक के जलिहापुर गांव के मजरे सिमरियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
में तैनात प्रधानाध्यापक की ओर से मिडडे मील का 80 हजार रुपये ग्राम प्रधान
के फर्जी हस्ताक्षर करके निकाल लेने के मामले में बीएसए ने अभी तक
कार्रवाई नहीं की।
बीएसए स्तर से लंबित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने एडीएम वित्त एवं राजस्व से मिलकर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बताते चलें कि सिमरियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गाचरन सैनी ने मिडडेमील योजना की कनवर्जन मनी का 80 हजार रुपया 12 मई 2014 व 6 जून 2014 को चेकों पर ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए थे। शिकायत पर जांच के दौरान फर्जी हस्ताक्षर कर रुपया निकालने की पुष्टि होने पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह ने 1 दिसंबर 2014 को दोषी प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति कर आहरित धन को वेतन से रिकवरी करने की आख्या बीएसए को प्रषित की थी। लेकिन कार्रवाई बीएसए कार्यालय में ठंडे बस्ते में पड़ी है। ग्रामीणों में नाराजगी है। बीते दिनों ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा भी किया था।
मंगलवार को ग्राम प्रधान लालाराम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आशुतोष कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एडीएम ने कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा है।