{"_id":"5c11237cbdec22417d62a15e","slug":"brutal-murder-of-woman-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों ने महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला, खेत में फेंका शव, ये बात बनी रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों ने महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला, खेत में फेंका शव, ये बात बनी रहस्य
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Dec 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल करते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में एक महिला को अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काटकर शव को खेत में फेंक दिया। सुबह खेत जा रहे किसानों ने महिला का शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी।
गांव के चौकीदार ने चरखारी पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव, कोतवाली प्रभारी रीता सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
ग्राम गुढ़ा निवासी अर्चना (32) पुत्री राम सहोदर की शादी कस्बा राठ के मोहल्ला सिंकदरपुरा में सूरज की विगत 2010 में हुई थी। पति से विरोध के कारण अर्चना पिछले पांच साल पहले अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार को अर्चना के माता-पिता अपनी भांजी की शादी में ग्राम मुढ़ारी गए थे। साथ में अर्चना का सात साल का बेटा भी ले गए जिससे महिला घर पर अकेली थी। अज्ञात लोगों ने महिला की कुल्हाड़ी से हत्याकर शव को खेत में फेंक दिया।
जानकारी पाकर मृतका के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। महिला घर से खेत पर कैसे पहुंच गई, इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है।