{"_id":"5ba4e82b867a557f6917f7c0","slug":"brutal-murder-of-woman-in-hardoi-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला की पीठ और सीने में गोलियां उतार 'कर दी हत्या', 'काले रंग की चूड़ियां' खोल सकती हैं राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पीठ और सीने में गोलियां उतार 'कर दी हत्या', 'काले रंग की चूड़ियां' खोल सकती हैं राज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद शव को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हसुआ बिरौरी मार्ग पर फेंक दिया गया। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीण ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और सीओ शाहाबाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।
हसुआ निवासी अनमोल यादव शुक्रवार की सुबह शौच जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसे बिरौरी मार्ग पर पॉलिथीन में लिपटा हुआ महिला का शव नजर आया। उसने ग्रामीणों को सूचना देने के साथ ही यूपी 100 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो पता चला कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। एक गोली पीठ में और एक गोली सीने में मारी गई थी। पीठ में गोली फंसी हुई थी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था।

दुल्हन को पहनाई जाने वाली काले रंग की चूड़ी भी दोनों कलाइयों में पड़ी हुई थीं
कोतवाल उमाशंकर उत्तम से जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ
- फोटो : अमर उजाला
बीचों-बीच कच्ची सड़क पर नीले रंग की एक पॉलिथीन में लिपटे हुए शव को देखकर गांव कई गावों की भीड़ मौजूद हो गई।
शव के पास ही कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल में लगभग 100 ग्राम पेट्रोल बचा पड़ा था। शव से कुछ दूर पर सलीके सैंडल रखी हुई थीं। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन और सीओ शाहाबाद ममता कुरील मौके पर पहुंचीं। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। इसमें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
घटनास्थल और शव को देखकर लगता है कि मृतका की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। महिला सुर्ख लाल रंग की काली छींट की साड़ी, लाल पेटी कोट के साथ पैरों में तीन बिछिया पहने हुई थी। शादी के मौके पर दुल्हन को पहनाई जाने वाली काले रंग की चूड़ी भी दोनों कलाइयों में पड़ी हुई थीं। ब्लाउज खून से तरबतर था। आसपास पड़े खून की मात्रा कम होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को सड़क के बीचोबीच पन्नी में रख दिया गया।