फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutal murder of wife on suspicion of exorcism in Unnao, hit her on the head with a hammer and then stabbed he

'शक की सजा': झाड़ फूंक के भम्र में पत्नी की निर्मम हत्या, पहले सिर पर मारा हथौड़ा...फिर चेहरे को चाकू से गोदा

Tue, 09 May 2023 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 May 2023 10:58 AM IST
सार

Unnao Murder: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, झाड़-फूंक के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। सुबह बेटे ने चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Brutal murder of wife on suspicion of exorcism in Unnao, hit her on the head with a hammer and then stabbed he
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के इब्राहिमबाग मोहल्ले में झाड़-फूंक के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद चेहरे के बाईं ओर आंख के पास चाकू से कई वार किए। हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह मृतका के बेटे ने चारपाई पर खून से लथपथ मां का शव देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर एएसपी और कोतवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इब्राहिम बाग मोहल्ले में रहने वाली किशन दुलारी (65) को पति नन्हकऊ प्रसाद ने सोमवार देर रात बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को मृतका के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना के समय घर पर बड़ा बेटा रामगोपाल और छोटा बेटा आशीष कुमार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के सुबह बेटे ने देखा खून से लथपथ शव
रामगोपाल घर के बाहर बरामदे में और आशीष घर के अंदर कमरे में सो रहा था। घटना के बाद हत्यारोपी पति ने आशीष के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह पांच बजे मृतका के दूसरे बेटे मनु लाल ने घर का दरवाजा खुला देखा।

Brutal murder of wife on suspicion of exorcism in Unnao, hit her on the head with a hammer and then stabbed he
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

डायल 112 पर दी हत्या की सूचना
उसने अंदर जाकर देखा, तो आंगन में चारपाई पर किशन दुलारी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके पास में ही खून लगा हथौड़ा और ईट पड़ी हुई थी। उसने डायल 112 पर हत्या की सूचना दी। कोतवाल राजेश पाठक और चौकी इंचार्ज बृजमोहन सैनी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

झाड़-फूंक कराने पर होता था विवाद
इसके बाद में एसपी शशिशेखर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मृतका के बेटे आशीष कुमार ने बताया कि वैसे तो माता-पिता में आए दिन विवाद होता रहता था। बताया कि पिता, मां पर झाड़-फूंक कराने का आरोप लगाकर हर रोज मारपीट करते थे।

Brutal murder of wife on suspicion of exorcism in Unnao, hit her on the head with a hammer and then stabbed he
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दो दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। पिता ने मां को मार डालने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही दूसरे नंबर के बेटे मुन्नू लाल की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed