फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of man in hamirpur

हिस्ट्रीशीटर की हत्या, पिता-पुत्र समेत तीन पर आरोप, भाई बोला- महिला से अवैध संबंध थे

Sat, 29 Sep 2018 08:07 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Sep 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of man in hamirpur
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजन, मृतक बालकेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में जलालपुर थानाक्षेत्र के बीलपुर गांव के पास अवैध संबंधों के चलते हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। तेज धारदार हथियार से हत्या कर हत्यारोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन



बीलपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बालकेश यादव (45) पुत्र भरोसा यादव का शव शुक्रवार नंदी कोरी के खेत के पास लहूलुहान हालत में मिला। शव देखकर यह स्पष्ट हो रही थी कि किसी ने धारदार हथियार से बर्बरतापूर्ण ढंग से हत्या करने के बाद यहां फेंक दिया है। सूचना पर पहुंचे भाई नंदराम ने शव की शिनाख्त की। बालकेश यादव की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई नंदराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बालकेश के पड़ोसी गांव टाई निवासी एक महिला से अवैध संबंध थे। महिला का पति और पुत्र इसको लेकर उससे रंजिश मानते थे।
विज्ञापन


 

दस साल पहले मायके चली गई थी पत्नी

brutal murder of man in hamirpur
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पांव वर्ष पूर्व भी महिला के पुत्र ने इसी बात को लेकर बालकेश के साथ मारपीट भी की थी। नंदराम का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते ही उसके भाई की हत्या की गई है। इस संबंध में उसने टाई गांव निवासी आशीष यादव, पिता वृंदावन  तथा बीलपुर गांव निवसी मंगल कोरी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।


दस साल पहले मायके चली गई थी पत्नी
हिस्ट्रीशीटर बालकेश यादव के अवैध संबंधों से नाराज होकर दस साल पहले ही उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। शुक्रवार को पति की हत्या की खबर पर वो बीलपुर पहुंची। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बालकेश की आदतों से तंग आकर पत्नी कौशल्या मायके जमौड़ी डांडा थाना जरिया में दस साल से बच्चों के साथ रहती है। पति की हत्या की खबर लगने पर वो शुक्रवार को ससुराल आई। थानाध्यक्ष जलालपुर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि बालकेश थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर मारपीट, जानलेवा हमला, नार्को टेस्ट, शस्त्र अधिनियम जैसे 17 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed