{"_id":"5d04e4fc8ebc3e3374680ba0","slug":"brutal-murder-of-boy-in-love-affair-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः भाई ने भाई के चेहरे से उठाई चादर तो होश खो बैठा, बिस्तर से लेकर जमीन तक खून ही खून था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः भाई ने भाई के चेहरे से उठाई चादर तो होश खो बैठा, बिस्तर से लेकर जमीन तक खून ही खून था
Sat, 15 Jun 2019 06:00 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, घर के बाहर बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में शुक्रवार रात प्रेम प्रसंग में घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसे मार डाला। बाद में चेहरे को चादर से ढककर फरार हो गए। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज एक महिला को हिरासत में लिया है।
पाली खुर्द गांव निवासी जयकिशन (25) पुत्र आशाराम शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोया था। सुबह करीब पांच बजे आशाराम का बड़ा बेटा गिरजेश घर से बाहर निकला। उसने चारपाई पर लेटे जयकिशन के चेहरे से चादर हटाई। चारपाई पर वह मृत पड़ा था और सिर से खून बह रहा था। गिरजेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना पर कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ बैजनाथ और एपी ग्रामीण रामबदन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से जांच पड़ताल कराई लेकिन पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
गिरजेश ने बताया कि अविवाहित जयकिशन पिता के साथ खेती बाड़ी करता था। तहरीर में पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि किसी से कोई रंजिश नहीं है। गांव में युवक के प्रेम प्रसंग की चर्चा जरूर रही। पुलिस ने इसी दिशा में जांच कर रही है। एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। उसी दिशा में जांच की जा रही है।